लाइव न्यूज़ :

Shantabai Kamble: पहली महिला दलित आत्मकथाकार शांताबाई के. कांबले का 99 वर्ष की उम्र में निधन

By सत्या द्विवेदी | Published: January 26, 2023 3:35 PM

मराठी साहित्य की पहली दलित महिला आत्मकथाकार शांताबाई कांबले का 99 वर्ष की आयु में निधन। बीते कई महीनों से वो बिमार चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहली दलित महिला आत्मकथाकार का निधन99 वर्ष की आयु में शांताबाई कांबले ने लीं अंतिम सांसशांताबाई की आत्मकथा पर बना था मराठी धारावाहिक

महाराष्ट्र: मराठी साहित्य की पहली दलित महिला आत्मकथाकार 99 वर्षीय शांताबाई कृष्णाजी कांबले का बुधवार को पुणे में वृद्धावस्था में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उन्होंने अपनी अंतिम सांस पुणे में बेटी मंगल तिरमारे के निवास पर ली। शांताबाई कृष्णाजी कांबले के बेटे अरुण कांबले भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष थे। 

शांताबाई कांबले ने अपने 99 साल के जीवन में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, विठ्ठल रामजी शिंदे, तिरमारे गुरुजी ने काम किया है। उनका सांगली जिले में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बहुत योगदान रहा है। शांताबाई कांबले ने अंबेडकरी आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भागीदार निभाई है। 

मार्च 1983 में, 60 वर्षीय, सेवानिवृत्त सरकारी स्कूल शिक्षिका, शांताबाई ने मराठी में अपनी आत्मकथा "माज्य जलमाची चित्रकथा" लिखना शुरू किया, जिसे पत्रिका में लेखों की एक श्रृंखला के रूप में प्रकाशित किया गया था। जून 1986 में, यह एक पुस्तक के रूप में सामने आया, बाद में इसे दूरदर्शन मराठी के लिए "नजुका"  के रूप में एक टेली-धारावाहिक बनाया गया। जैसे-जैसे यह लोकप्रियता में बढ़ी, आत्मकथा का बाद में हिंदी और अन्य भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी और फ्रेंच में अनुवाद किया गया। उन्हें सरकार के दलित मित्र पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रसाहित्यPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई में चोरों का कारनामा; पुलिस होने का दावा कर कैफे मालिक से लूटे 25 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

भारतसचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

महाराष्ट्रब्लॉग: कब तक जान के लिए खतरा बनते रहेंगे अवैध होर्डिंग?

क्राइम अलर्टThane Police Crime News: 15 वर्षीय बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित, घर की छत से फांसी लगा कर आत्महत्या की, 27 वर्षीय मां अरेस्ट

भारतMumbai hoarding collapse: एक रेप मामले में आरोपी है भावेश भिंडे, जानें एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस से भले ही केएल शर्मा मैदान में हैं, लेकिन मेरी लड़ाई प्रियंका गांधी से है", स्मृति ईरानी ने अमेठी मुकाबले को लेकर कहा

भारतब्लॉग: अर्थव्यवस्था का सहारा बने प्रवासी भारतीय

भारतपीएम मोदी पर खड़गे का पलटवार, कहा- "कांग्रेस आरक्षण और संविधान के लिए लड़ रही है"

भारतब्लॉग: मानव सेवा की विरासत को समृद्ध कर गए शहीद काले

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन