लाइव न्यूज़ :

बेलगावी लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, शराब, नकदी सहित अन्य वस्तुओं की जब्ती

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:48 IST

Open in App

बेलगावी, 10 अप्रैल बेलगावी लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से पहले प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और शराब, उपहार में दिये जाने वाले मुफ्त के सामान और बिना लेखा-जोखा वाली नकदी को पकड़ने का काम भी तेज कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों में काफी नकदी, हजारों लीटर शराब आदि जब्त किए गए हैं। इनकी ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जिले के उपायुक्त डॉक्टर के. हरीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शराब और नकदी की ढुलाई पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अभी तक हमने कुल 62.55 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।’’

जब्त की गयी नकदी में से करीब 20 लाख रुपये दस्तावेज पेश करने के बाद उनके मालिक को लौटा दिए गए हैं जबकि बाकी को जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

कुमार ने बताया कि 11.25 लाख रुपये कीमत की 4,000 लीटर से ज्यादा शराब, चार कारें, दो ट्रक और 16 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

इस बीच, पुलिस ने मतदाताओं में विश्वास बहाली के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो