लाइव न्यूज़ :

Article 370 खत्म करने पर रूस ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान को दी ये नसीहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 10, 2019 09:05 IST

शनिवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत ने ये फैसला संवैधानिक दायरे में रहकर किया है। इससे पहले अमेरिका ने भी भारत के इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान विश्व की बड़ी शक्तियों को इस मुद्दे पर दखल देने की अपील कर रहा है।

जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय रिश्ते समाप्त करने का फैसला किया है और विश्व की बड़ी शक्तियों को इस मुद्दे पर दखल देने की अपील कर रहा है। लेकिन उसे अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। शनिवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत ने ये फैसला संवैधानिक दायरे में रहकर किया है। इससे पहले अमेरिका ने भी भारत के इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने के पक्षधर हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मतभेद को द्विपक्षीय राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से हल कर लिया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा। हमें बताया गया है कि जम्मू और कश्मीर पर फैसला भारत के संवैधानिक दायरे में रहकर लिया गया है।'

इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने और सीधी बातचीत कर आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस से जब बृहस्पतिवार को संवाददाताओं ने पूछा कि क्या अमेरिका की कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव आया है, इस पर उन्होंने कहा, “नहीं”। अमेरिका की नीति यह रही है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों देशों को ही इस मुद्दे पर बातचीत की गति और गुंजाइश को लेकर फैसला करना है।

रूस की यात्रा पर जाएंगे पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्‍व में पांच राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और कारोबारी प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल 11 से 13 अगस्‍त, 2019 तक रूस के व्लादिवोस्तोक की यात्रा करेगा। उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस यात्रा का मुख्‍य उद्देश्‍य निवेश अवसरों की तलाश करने के साथ-साथ सुदूर पूर्व के प्रांतों के साथ घनिष्‍ठ साझेदारियां सुनिश्चित करना है।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीररूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां