लाइव न्यूज़ :

किसानों की मांगों के समर्थन में रालोद नेता बैठे धरने पर

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:10 IST

Open in App

मेरठ,दो दिसम्बर किसानों की मांगों के समर्थन में और हरियाणा में किसानों के खिलाफ प्रशासन की कथित कार्रवाई के विरोध में रालोद ने आज यहां कलेक्ट्रट में धरना-प्रदर्शन शुरू किया।

इस मौके पर वरिष्ठ रालोद नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ.मैराजुउद्दीन अहमद ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)पूरी ताकत से किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि रालोद देश में किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है।

पूर्व मंत्री मैराजुउद्दीन अहमद ने कहा है कि रालोद कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली जा रहे किसानों पर की गई कार्रवाई निंदनीय है, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया गया है लेकिन लगता है कि भाजपा सरकार संविधान में विश्वास नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों से उनकी जमीन छीनने का षड्यंत्र रच रही है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन् मूल्य मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos