लाइव न्यूज़ :

विजयपुरा, बेलगावी, बीदर और शिवमोगा रेलवे स्टेशनों का नाम बदलो?, कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2025 16:44 IST

विजयपुरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ज्ञान योगी श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए, और बेलगावी स्टेशन का नाम बदलकर श्री बसव महास्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।सोरागोंडानाकोप्पा स्टेशन का भयगड़ा रेलवे स्टेशन करने की मांग की है।चार स्टेशनों का नाम पूज्य संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने विजयपुरा, बेलगावी, बीदर और शिवमोगा रेलवे स्टेशनों का नाम प्रमुख संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है। पाटिल ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि रेलवे स्टेशनों का नाम बदलना स्थानीय सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि यह सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।

पाटिल ने अपने पत्र में प्रस्ताव दिया है कि विजयपुरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ज्ञान योगी श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए, और बेलगावी स्टेशन का नाम बदलकर श्री बसव महास्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने बीदर स्टेशन का नाम बदलकर चन्नाबसव पट्टादेवरु रेलवे स्टेशन जबकि सोरागोंडानाकोप्पा स्टेशन का भयगड़ा रेलवे स्टेशन करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन चार स्टेशनों का नाम पूज्य संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमोदन आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि तदनुसार, बुनियादी ढांचा विभाग ने आधिकारिक सूचना भेज दी है।

सभी चार रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संतों ने कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि नाम बदलने को मंजूरी दी जाए तथा इसे यथाशीघ्र आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित किया जाए।

टॅग्स :भारतीय रेलकर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा