लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने कहा- बिहार में काम नहीं करेगा ‘गुजराती मॉडल’

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2025 16:26 IST

लालू यादव ने एक्स पर लिखा है कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स के माध्यम से दावा किया है कि ‘गुजराती मॉडल’ बिहार में काम नहीं करेगा। लालू यादव ने लिखा है कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।

बता दें कि इसके पहले लालू यादव ने भाजपा के द्वारा बुलाए गए बंद और मोदी की मां पर की गई गाली के मामले में प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहारियों की माओं, बहनों और बेटियों को अपमानित करने का आदेश दिया है? लालू ने चेतावनी दी थी कि गुजराती लोग बिहार को हल्के में न लें और भाजपा के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलते महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों पर हाथ उठाने और गालियां देने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

वहीं, पीएम मोदी ने 2 सितंबर को लालू और कांग्रेस के मंच से अपनी मां को गाली दिए जाने की घटना पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। ये सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, बल्कि देश की मां-बहन-बेटियों का अपमान है। इस घटना से मुझे जितनी पीड़ा हुई, उतनी ही बिहारवासियों को भी महसूस हुई होगी। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनके जीवन और देशसेवा के सफर में उनकी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही। “जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद दिया, उसी मां को राजद-कांग्रेस मंच से भद्दी गालियां दी गईं। यह अत्यंत दुख और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या अपराध था?” पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी जोड़ा कि गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे की मेहनत शाही खानदानों के युवराज नहीं समझ सकते। 

पीएम मोदी ने राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में बिहार में अपराध और अपराधी बेलगाम थे। हत्या, फिरौती और बलात्कार आम थे और सरकार हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देती थी। “उस राज की सबसे अधिक चोट बिहार की महिलाओं को उठानी पड़ती थी,” उन्होंने कड़ा संदेश दिया।इस जंग ने बिहार की राजनीति में सनसनी और तनाव दोनों को बढ़ा दिया है। इस तरह चुनाव नजदीक आते ही लालू और मोदी के बयान जनता के बीच भावनाओं को उभारने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब