लाइव न्यूज़ :

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने उस प्रोफेसर को इंटरव्यू बोर्ड में रखा, जिसकी गाइड से लिखित परीक्षा में पूछे गये थे 200 सवाल, अभ्यर्थी भड़के

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 22, 2022 22:36 IST

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए आयोजित इंटरव्यू में प्रोफेसर राम सिंह आढ़ा पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है। छात्रों का कहना था कि आयोग ने राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए जिस लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, उसमें प्रोफसर आढ़ा की गाइड से 200 प्रश्न पूछे गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित इंटरव्यू में हुआ बवाल इंटरव्यू में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे थे आयोग ने उस प्रोफेसर को इंटरव्यू में बुलाया था, जिसकी गाइड से लिखित परीक्षा में प्रश्न पूछे गये थे

अजमेर:राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले में अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने परीक्षा में पास होने के बाद आयोजित इंटरव्यू में उस प्रोफेसर को रखा था, जिनकी गाइड से परीक्षा में करीब 200 प्रश्न पूछे गये थे।

जानकारी के मुताबिक छात्रों को आयोग द्वारा इंटरव्यू बोर्ड में शामिल किये गये प्रोफेसर राम सिंह आढ़ा पर आपत्ति थी। छात्रों का कहना था कि आयोग ने राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए जिस लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, उसमें प्रोफसर आढ़ा की गाइड से 200 प्रश्न पूछे गये थे।

अभ्यर्थियों का कहना है आयोग ने आखिर किस कारण प्रोफेसर आढ़ा को इंटरव्यू के आखिरी दिन इंटरव्यू बोर्ड में शामिल किया, जबकि लिखित परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रश्न उनकी की गाइड से पूछे गये थे।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस मामले में जब आयोग से पूछताछ की गई तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इसे सीधे तौर पर आयोग के भ्रष्टाचार से जोड़ रहे हैं और छात्रों का कहना है कि अगर आयोग ने उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया तो वो इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।

वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने इस मामले में सीधे तौर आयोग को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्हें इस विवाद में संतुष्ट नहीं किया जाता है तो वो आत्मदाह कर लेंगे।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान लोकसेवा आयोग बीते 4 जुलाई से असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए लिखिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थि इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी क्रम में आयोग ने इंटरव्यू के आखिरी दिन आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा के बोर्ड में प्रोफेसर आढ़ा को बतौर एक्सपर्ट शामिल किया था।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 29 सितंबर 2021 को लिखित परीक्षा ली थी। जिसमें कुल 300 प्रश्न पूछे गये थे, जिसमें 200 प्रश्न अकेले प्रोफेसर आढ़ा की गाइड से पूछे गये थे। लिखित परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थि एक ही गाइड से इतने प्रश्न पूछे जाने पर आपत्ति जता रहे थे कि आयोग ने इंटरव्यू में प्रोफेसर आढ़ा को बतौर एक्सपर्ट बुलाकर अभ्यर्थियों के गुस्से को और भी भड़का दिया है।

जानकारी के मुताबिक जब छात्रों ने लिखित परीक्षा के समय एक ही गाइड से 200 सवाल पूछे जाने पर विरोध दर्ज कराया था तो आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र यादव ने उस मामले में आयोग के सदस्य रामू राम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी, जिसने उस मामले में प्रोफेसर आढ़ा को क्लीन चीट दे दी थी। लेकिन अब आयोग द्वारा प्रोफेसर आढ़ा को इंटरव्यू के लिए बुलाये जाने पर अभ्यर्थी बेहद नाराज हैं।

टॅग्स :राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की