लाइव न्यूज़ :

जम्मू में बोले राहुल- 'जीएसटी जबरन वसूली का हथियार है', राज्य के दर्जे को लेकर मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 25, 2024 21:42 IST

Rahul Gandhi in Jammu: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने और स्थानीय लोगों की समृद्धि को बर्बाद करने के लिए छीना है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में बोले राहुल- 'जीएसटी जबरन वसूली का हथियार है'कहा- पूरी सरकार उनके (अडानी और अंबानी) कल्याण के लिए काम कर रहीकहा- गठबंधन 'इंडिया' अपने लोगों को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा

Rahul Gandhi in Jammu: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने और स्थानीय लोगों की समृद्धि को बर्बाद करने के लिए छीना है। 

कांग्रेस नेता ने जम्मू में कहा, "आपका राज्य का दर्जा छीनने के पीछे एक कारण है… क्योंकि वे चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर पर स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी लोगों का शासन हो। यहां सभी काम उपराज्यपाल के माध्यम से होते हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों की समृद्धि बर्बाद हो जाती है।"

जम्मू-कश्मीर की प्रगति को राज्य के दर्जे से जोड़ते हुए गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' अपने लोगों को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा, राज्यसभा का इस्तेमाल करेंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर भी उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलना स्वतंत्र भारत में पहले कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस नेता ने वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने जीएसटी को जबरन वसूली का हथियार बताया। राहुल ने कहा कि इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यवसायों को बंद करना और अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए रास्ता बनाना है।

उन्होंने कहा, "पूरी सरकार उनके (अडानी और अंबानी) कल्याण के लिए काम कर रही थी। इसने जम्मू-कश्मीर में छोटे और मध्यम व्यवसायों की रीढ़ तोड़ दी ।  के सभी संसाधनों को उनके पास जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।" उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग तब तक प्रगति नहीं कर सकते और न ही उन्हें नौकरी मिल सकती है, जब तक कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा नहीं किया जाता।

बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को तभी नौकरी मिलेगी, जब छोटे और मध्यम व्यवसायों को पनपने दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे पर राहुल गांधी का भाषण गृह मंत्री अमित शाह के बयान के दो सप्ताह बाद आया है कि केवल भारत सरकार और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ही राज्य का दर्जा बहाल कर सकते हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४राहुल गांधीकांग्रेसमोदी सरकारजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारतसीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए?

भारतलोकभावन में महज 7 मिनट ही रुके नीतीश कुमार?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे?

भारतपल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?