पल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 16:04 IST2026-04-14T16:02:43+5:302026-04-14T16:04:02+5:30

बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Nitish Kumar resigns as Bihar CM Lalu Yadav's daughter Rohini Acharya took dig  post Uncle Ji master flip-flopping resigns trying become Caliph of politics | पल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?

file photo

Highlightsमंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

पटनाः बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) को अपना इस्तीफा सौंपा। बिहार में मंगलवार को एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई। प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में सरकार बनने की राह साफ हो गई। इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा। हो ही गया पल्टीबाजी के धुरंधर हमारे चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा, बेबसी में खुद ही सुपुर्द कर आए राज्यपाल महोदय को अपनी सियासी पारी के पटाक्षेप का लिफाफा।

बड़े अफ़सोस की बात है , चाचा जी के गम में सच्चे दिल से नहीं कोई उनके साथ है , ऊपर से जो भी दिखता उनके साथ है , हकीकत में वही चाचा जी पर लगाए बैठा घात है, ज्यादा क्या कहूँ, बस इतना ही काफी है। झूठी शेखी बघारने वाले चाचा जी की ऊँची उड़ान के अरमान आँसूओं में बह गए , चाचा जी के पर उनके ही अपने कहे जाने वाले सियासी बहेलिए क़तर गए।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देने के बाद एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं।

सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं।

बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है।

हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

Web Title: Nitish Kumar resigns as Bihar CM Lalu Yadav's daughter Rohini Acharya took dig  post Uncle Ji master flip-flopping resigns trying become Caliph of politics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे