लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ करने का लगाया आरोप, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2024 12:09 IST

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने अरबपति 'दोस्तों' के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ करने का आरोप लगाया है और बताया है कि इस पैसे का इस्तेमाल देश में किसानों और बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए कैसे किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का सुझाव है कि 16 लाख करोड़ से कम से कम 20 वर्षों तक पूरे देश के लिए कृषि ऋण माफ करने को कवर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा।राहुल गांधी ने कहा कि ब हाथ बदलेगा हालात - कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने "अरबपति दोस्तों" के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी बताया है कि किसानों की आत्महत्या को रोकने, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं की मदद करने के लिए पैसे का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता था।

राहुल गांधी का सुझाव है कि 16 लाख करोड़ से कम से कम 20 वर्षों तक पूरे देश के लिए कृषि ऋण माफ करने और 400 रुपये पर एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने की लागत को कवर किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्जा माफ किया है! इतने पैसों से 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी।"

उन्होंने आगे लिखा, "इतने पैसों से 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी, 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज़ माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी, पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था।"

उन्होंने ये भी कहा, "इतने पैसों से 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी, जो पैसा 'हिंदुस्तानियों' के दर्द की दवा बन सकता था, उसे 'अडानियों' की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया।"

अपनी बात को जारी रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अब हाथ बदलेगा हालात - कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।"

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल