लाइव न्यूज़ :

राघोपुर विधानसभा सीटः तेजस्वी यादव के सामने कौन?, किस पर दांव लगाएंगे अमित शाह

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2025 17:53 IST

Raghopur Assembly Seat: राघोपुर विधानसभा सीट से लालू यादव, राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव ने जीत दर्ज की है। राघोपुर सीट यादव बहुल इलाका है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा सीट के अंदर दो ब्लॉक (राघोपुर और बिदुपुर) आता है। यादवों के अलावा राजपूतों की भी यहां अच्छी आबादी है। लालू यादव और परिवार का दबदबा रहा है।

पटनाः बिहार का राघोपुर विधान सभा सीट वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह सीट बिहार के सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार रहा है। राघोपुर राजद का गढ़ है और इस सीट पर लालू परिवार का वर्चस्व रहा है। राघोपुर विधानसभा सीट से लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने यहां से जीत दर्ज की है। दरअसल, राघोपुर सीट यादव बहुल इलाका है।

इस विधानसभा सीट के अंदर दो ब्लॉक (राघोपुर और बिदुपुर) आता है। यादवों के अलावा राजपूतों की भी यहां अच्छी आबादी है। राजद के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का भी इस इलाके में अच्छा खासा प्रभाव रहा है। करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से इस सीट पर लालू यादव और उनके परिवार का दबदबा रहा है।

राघोपुर सीट से पहली बार 1995 में लालू यादव ने किस्मत आजमाया था। उनके लिए तत्कालीन सीटिंग विधायक उदय नारायण राय ने सीट छोड़ी थी। उसके बाद वहां से लालू यादव दो बार 1995 और 2000 में विधायक चुने गए। 2005 में उनकी सियासी विरासत पत्नी राबड़ी देवी ने संभाला लेकिन 2010 के चुनाव में राबड़ी देवी को जदयू के सतीश यादव से मुंह की खानी पड़ी।

2015 में जब लालू यादव और नीतीश कुमार का मिलन हुआ, तब इस सीट से लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव की सफल लॉन्चिंग कराई गई। उस वक्त जदयू के सीटिंग विधायक सतीश कुमार यादव ने विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बार राघोपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच होने की संभावना है।

दरअसल इस बार के चुनाव में राजद की तरफ से तेजस्वी यादव का खड़ा होना लगभग तय है। वहीं भाजपा में देखना होगा कि क्या इस बार सतीश कुमार को 2015 और 2020 के चुनाव में मिली हार के बाद उन्हें इस बार मैदान में खड़ा किया जाता है या नहीं? ऐसे में सभी की निगाहें राघोपुर पर टिकी होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा