तेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2026 14:30 IST2026-04-15T14:30:06+5:302026-04-15T14:30:23+5:30

Tejashwi Yadav on Samrat Chaudhary: आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि वर्षों के शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

Tejashwi took dig at the new Bihar CM Samrat Choudhary saying Congratulations on dethroning Nitish Kumar | तेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

तेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

Tejashwi Yadav on Samrat Chaudhary:  सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई तो दी है, लेकिन उनके बधाई संदेश में शुभकामनाओं से ज्यादा कटाक्ष और बिहार की बदहाली का लंबा लेखा-जोखा नजर आया। तेजस्वी यादव ने एलेक्टेड बनाम सेलेक्टेड का नैरेटिव सेट करते हुए नई सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को उनकी उस पुरानी प्रतिज्ञा की याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कसम खाई थी। 

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि एलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई। उन्होंने सम्राट चौधरी को सेलेक्टेड मुख्यमंत्री संबोधित करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि यह जनादेश की नहीं, बल्कि जोड़-तोड़ की सरकार है।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि सम्राट चौधरी जी द्वारा आज एलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि वर्षों के शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

आशा है कि नए सेलेक्टेड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं”। बधाई के साथ ही तेजस्वी यादव ने विकास के दावों की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने नए मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बावजूद बिहार आज भी नीति आयोग के मानकों पर राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है। तेजस्वी ने सम्राट चौधरी के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार की आय, निवेश और मानव विकास के संकेतक आज भी राज्य की दयनीय स्थिति को बयां कर रहे हैं। तेजस्वी ने सम्राट चौधरी के समाजवादी मूल को याद दिलाते हुए उन्हें संकल्पित होकर काम करने की सलाह दी।

Web Title: Tejashwi took dig at the new Bihar CM Samrat Choudhary saying Congratulations on dethroning Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे