लाइव न्यूज़ :

Punjab Congress vs AAP: हेलीकॉप्टर और विमान इस्तेमाल पर खर्च का ब्योरा दे भगवंत मान सरकार, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 16:02 IST

Punjab Congress VS AAP: कांग्रेस नेता सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभियानों के लिए ‘‘लक्जरी उड़ानों’’ पर जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाया।पिछले डेढ़ साल में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए विमान सेवा का इस्तेमाल किया।आरटीआई के तहत इन खर्चों की जानकारी चाहिए।

Punjab Congress VS AAP: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार से हेलीकॉप्टर और विमान के इस्तेमाल पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा और उन पर अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के अभियानों के लिए ‘‘लक्जरी उड़ानों’’ पर जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाया।

सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए विमान सेवा का इस्तेमाल किया।

सिद्धू ने लिखा, ‘‘यह देखने में आया है कि पंजाब सरकार ने विभिन्न अवसरों पर राज्य के सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है और पार्टी मामलों से संबंधित अभियानों और दौरों के लिए विमान किराए पर भी लिए हैं, मुझे आरटीआई के तहत इन खर्चों की जानकारी चाहिए।’’

पूर्व मंत्री ने लिखा, ‘‘चूंकि, राज्य सरकार को विमान किराए पर लेने के कारण होने वाले वित्तीय बोझ का भुगतान करना पड़ता है, इसलिए मैं आपसे निम्नलिखित बातों की जानकारी देने का अनुरोध करता हूं।” उन्होंने लिखा, ‘‘सबसे पहले, पिछले डेढ़ साल में राज्य सरकार द्वारा कितनी बार निजी जेट किराए पर लिया गया था, विमान से कहां की यात्रा की गई, इसका उद्देश्य क्या था और सभी उड़ानों व संबंधित अन्य खर्चों का कुल बिल कितना था?’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह भी पता चला है कि राज्य के सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए भी किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संबंध में भी ऐसी ही जानकारी चाहता हूं।’’ बाद में, सिद्धू ने संवाददाताओं से बातचीत में सवाल उठाया कि जनता का पैसा ‘‘लक्जरी उड़ानों’’ पर क्यों खर्च किया जा रहा है और ‘‘पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है ?’’ 

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट