लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचलः प्रियंका के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, ट्वीट कर कहा-लंबी मुलाकात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2021 20:17 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है।राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था।100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लंबी बैठक की।

प्रियंका के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’ इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की

दिन में प्रियंका से मुलाकात के बाद सिद्धू ने शाम के समय राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू राहुल गांधी से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी ने कहा था मंगलवार को सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान, संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा

सिद्धू का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए। पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सिद्धू की मंगलवार को ही कांग्रेस के इन दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात होगी। राहुल गांधी मंगलवार को अपने आवास से कार चलाते हुए निकले तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सिद्धू से उनकी मुलाकात की संभावना को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में गांधी ने कहा कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया