लाइव न्यूज़ :

बिजली कटौती के विरोध में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के आवास का घेराव, आप प्रदर्शनकारी पर वाटर कैनन, भगवंत मान ने की नारेबाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 20:48 IST

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देभारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए थे।कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।उद्योगों को बिजली की आपूर्ति कम करने का पहले ही आदेश जारी कर दिया है।

मोहालीः  पुलिस ने शनिवार को आप के उन कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया, जो बिजली कटौती के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सिसवान स्थित आवास का ‘‘घेराव’’ करने के लिए आगे बढ़़ रहे थे।

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के फार्महाउस की ओर जाने वाली सड़क पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए थे।

कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया

आप पार्टी के झंडे लिये कार्यकर्ता जैसे ही बैरिकेड के पहले स्तर से आगे बढ़े और दूसरे स्तर तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों की पगड़ी निकल गई। पुलिस ने मान और विधायकों हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर सहित कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

पंजाब अभूतपूर्व बिजली की कमी से जूझ रहा है और चिलचिलाती गर्मी के बीच शहरी और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक बिजली की कटौती हो रही है। पंजाब सरकार ने राज्य सरकार के कार्यालयों के समय में कटौती करने और उच्च ऊर्जा खपत वाले उद्योगों को बिजली की आपूर्ति कम करने का पहले ही आदेश जारी कर दिया है।

कांग्रेस सरकार की आलोचना

अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार उपभोक्ताओं, विशेषकर धान की खेती करने वाले किसानों को फसल बोने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पाने पर विपक्ष के निशाने पर हैं। इससे पहले आप नेताओं ने लोगों को सस्ती दरों पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने में 'विफल' रहने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी।

मान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पंजाब के 2.75 करोड़ लोगों के "दुख" को मुख्यमंत्री को व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया था कि वह ‘‘अपने फार्महाउस में सो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देश में ‘सबसे महंगी’ है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध

उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोग इस भीषण गर्मी में सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। संगरूर से सांसद मान ने यह भी कहा कि सिंह को किसानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करना चाहिए और तीनों ‘‘काले कानूनों’’ को निरस्त कराना चाहिए। किसान पिछले साल बनाए गए केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि निजी बिजली कंपनियां सरकारी खजाने को लूट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने न तो अपने चुनावी वादों को पूरा किया और न ही ‘‘माफिया’’ शासन को समाप्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज भी पंजाब के लोग महंगी रेत, बजरी, बिजली, पेट्रोल और डीजल के कारण पीड़ित हैं।’’

उपनेता प्रतिपक्ष सरवजीत कौर मानुके, विधायकों प्रिंसिपल बुधराम, बलजिंदर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, रूपिंदर कौर रूबी, बलदेव सिंह, मनजीत सिंह बिलासपुर, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसात ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालदिल्लीनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे