लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के पोते युगेंद्र की तनिष्का कुलकर्णी से सगाई, पवार परिवार एकजुट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 18:11 IST

वर्ष 2023 में अजित पवार के विद्रोह ने राकांपा को दो गुटों में विभाजित कर दिया था जिससे पारिवारिक संबंधों पर सवाल खड़े हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयुगेंद्र उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं।युगेंद्र पवार की मंगेतर तनिष्का कुलकर्णी के मुंबई स्थित आवास पर आयोजित किया गया।युगल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई समारोह में शामिल हुए।

मुंबईः राजनीतिक मतभेदों और विवादों के बावजूद पवार परिवार रविवार को शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार की सगाई समारोह में एकजुट हुआ। यह निजी समारोह युगेंद्र पवार की मंगेतर तनिष्का कुलकर्णी के मुंबई स्थित आवास पर आयोजित किया गया। युगेंद्र उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं।

राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले अपने पति और दो बच्चों के साथ युगल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई समारोह में शामिल हुए। वर्ष 2023 में अजित पवार के विद्रोह ने राकांपा को दो गुटों में विभाजित कर दिया था जिससे पारिवारिक संबंधों पर सवाल खड़े हो गए थे।

वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में युगेंद्र को अजित पवार ने बारामती सीट से हरा दिया। इससे पहले अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को सुप्रिया सुले ने लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। सुले ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि 2023 में अजित पवार के भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद भी पवार परिवार के बीच पारिवारिक संबंध बरकरार रहेंगे। कुछ महीने पहले पवार परिवार ने पुणे में अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की सगाई समारोह में भाग लिया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारSupriya Suleमुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी