लाइव न्यूज़ :

जिला अदालत में पेशी के लिए आया कैदी फरार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:38 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर बुलंदशहर जिला कारागार से पेशी के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में लाया गया चोरी का आरोपी कैदी पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर फरार हो गया।

इस मामले में चार पुलिसकर्मियों तथा फरार बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि सोमवार को बुलंदशहर जिला कारागार से हेड कांस्टेबल शांतनु त्यागी, कांस्टेबल वीरपाल सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार चार आरोपियों को पेशी के लिए गौतमबुद्धनगर जिला अदालत लेकर आए थे।

उन्होंने बताया कि चारों में से एक आरोपी, फरीदाबाद निवासी शिवकुमार दोपहर करीब डेढ बजे एसीजेएम फर्स्ट कोर्ट नंबर- 13 से पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शिवकुमार धोखाधड़ी व चोरी के मामले में वांछित था और इसी मामले में पेशी के लिए लाया गया था।

मारन ने बताया कि इस मामले में बुलंदशहर के थाना सूरजपुर में तैनात हेड कांस्टेबल शांतनु त्यागी, कांस्टेबल वीरपाल सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार कैदी शिवकुमार के खिलाफ भी थाना सूरजपुर में मामला दर्ज किया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाकर फरार कैदी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को रिपोर्ट भेजी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर