लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने मांगा 'मन की बात' के लिए टॉपिक, राहुल गांधी ने दिए तीन सुझाव

By स्वाति सिंह | Updated: January 19, 2018 18:43 IST

राहुल गांधी ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से नौकरी, डोकलाम और हरियाणा में रेप की घटनाओं से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री से बोलने को कहा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के लिए अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों से सुझाव मांगे थे। पीएम मोदी को जो सबसे मजेदार सुझाव मिलें हैं वो किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिए हैं। राहुल गांधी ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से नौकरी, डोकलाम और हरियाणा में रेप की घटनाओं से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।

पीएम मोदी में अपने आगामी 'मन की बात' की 28 जनवरी को 2018 होने वाला है इसके लिए इस कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा था कि 'मुझे नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर बताइए।'

पीएम के इस ट्वीट की तस्वीर के साथ शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'डियर नरेंद्र मोदी, क्यूंकि आपने 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कुछ आइडियाज के लिए मांगें थें इसलिए क्या आप हमें बता सकते हैं कि इन मुद्दों पर आपकी क्या योजना है- 1. हमारे युवाओं को रोजगार मिले। 2. धोखा-लाम से चीनियों को बाहर किया जाए। 3. हरियाणा में रेप की घटनाओं को रोका जाए।' 

बता दें कि कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधते रहे हैं। अभी बीते दिनों राहुल ने आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, 'कांग्रेस का आधार, नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए एक स्वैच्छिक साधन के तौर पर था लेकिन बीजेपी का आधार लोगों को कमजोर करने का एक अनिवार्य हथियार बन चुका है।'

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील