लाइव न्यूज़ :

'रात नौ बजे नौ मिनट', PM मोदी ने ट्वीट कर लोगों को रात नौ बजे दीये जलाने की दिलाई याद

By स्वाति सिंह | Updated: April 5, 2020 11:58 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने लोगों सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के वास्ते दीये जलाने की याद दिलाई। PM मोदी ने लोगों को याद दिलाते हुए ट्वीट किया, ‘‘रात नौ बजे नौ मिनट।’’

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को कोरोना वायरस संकट से निपटने में देश के सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के वास्ते रविवार रात दीये जलाने की याद दिलाई। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में लोगों को याद दिलाते हुए ट्वीट किया, ‘‘रात नौ बजे नौ मिनट।’’

मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को हराने में देश के ‘‘सामूहिक संकल्प’’ का प्रदर्शन करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की लाइट या टॉर्च जलाएं। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है। सुबह करीब नौ बजे तक अद्यतन आंकड़ों में मंत्रालय ने दो लोगों की मौत की जानकारी दी है।

एक मौत कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे