लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Hoshangabad: 'आग देश में नहीं, आग और जलन उनके दिलों में लगी है', मध्यप्रदेश में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Published: April 14, 2024 1:55 PM

PM Modi In Hoshangabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने होशंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस के एक परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल के माध्यम से सरकार चलाईइस परिवार ने देश में आपातकाल लगाया थाआज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार

PM Modi In Hoshangabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने होशंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस के एक परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल के माध्यम से सरकार चलाई है। इस परिवार ने देश में आपातकाल लगाया था। कांग्रेस पहले ऐसा करती थी। पूरे देश में लोकतांत्रिक सरकारों को जब चाहे ताश के महल की तरह ध्वस्त कर दो। कांग्रेस के मुताबिक उस समय लोकतंत्र ठीक चल रहा था।

लेकिन जैसे ही एक गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री बना, कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आ गए हैं. ,संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। देश में आग लग जाएगी। ऐसा भ्रम यह फैला रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राम मंदिर बना तो क्या देश में आग लग गई। धारा 370 हटाया तो क्या देश में आग लग गई। पीएम मोदी ने देश में नहीं इनके दिलों-दिमाग में आग लग गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं जानते कि ये बाबा साहब का संविधान है और उसी के कारण मोदी यहां तक पहुंचे हैं।

पीएम ने कहा कि आज भाजपा भारत की सेवा में इसलिए लगी है, जिससे भारत मजबूत और सशक्त बनें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या एक स्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत बना सकता है। अभी थोड़ी देर पहले ही दिल्ली में मुझे भाजपा का संकल्प पत्र देश की जनता के चरणों में रखने का सौभाग्य मिला।

मैंने वहां मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

टॅग्स :मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: मोदी और राहुल की प्रचार शैली एकदम विपरीत

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की पूर्ति", अनुराग ठाकुर ने सीएए शुरू होने पर बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवीन पटनायक के पीछे 'कोई और' चला रहा है ओडिशा की सरकार, लोग अब बदलाव चाहते हैं", अमित शाह ने कहा

भारतअखिलेश यादव संग आज साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, रिहा होने के बाद होगी पहली यूपी यात्रा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी की नजर सिर्फ सत्ता पर रहती है, जिसे कभी सोनिया गांधी ने ठुकरा दिया था", मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया भारी तंज

भारत अधिक खबरें

भारतबेंगलुरु येलो अलर्ट पर, पूरे हफ्ते भारी बारिश से शहर तरबतर रहेगा

भारतWeather updates: अगले दो दिन यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने की लू की भविष्यवाणी, जानें दिल्ली के हाल

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा