लाइव न्यूज़ :

बिहारः योग गुरु बाबा रामदेव से आर-पार की लड़ाई के मूड में आईएमए, 18 जून को चार घंटे ओपीडी सेवा नहीं देंगे डॉक्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2021 20:04 IST

बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में बिहार के डॉक्टरों ने चार घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डॉक्टरों ने 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। डॉक्टरों ने कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। बाबा रामदेव के बयानों के खिलाफ डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे। 

पटनाः योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में बिहार के डॉक्टरों ने चार घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। डॉक्टर बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। ऐसे में 18 जून को सुबह 8ः30 बजे से लेकर दोपहर 12ः30 बजे तक एलोपैथिक डॉक्टर ओपीडी में सेवा नहीं देंगे और मरीजों को नहीं देखेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा रामदेव के चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धति, कोविड टीकाकरण एवं शहीदों के प्रति दिए गए अपमानजनक बयान और डॉक्टरों के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ ओपीडी बाधित करने का फैसला किया है। 

बिहार आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और सचिव डॉ. सुनील कुमार ने संगठन के सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बिहार में कोई भी डॉक्टर 18 जून को 4 घंटे तक ओपीडी सेवा नहीं देगा।

पत्र में निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी सरकारी और निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुबह साढे आठ बजे से साढे बारह बजे तक ओपीडी बंद रखेंगे। यह फैसला देश स्तर पर लिया गया है। जिलाध्यक्षों और सचिवों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि डॉक्टरों के खिलाफ हाल के दिनों में जो भी हिंसक घटनाएं हुई हैं, उनकी जानकारी और दस्तावेज मुख्यालय को मुहैया कराएं। 

प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

ये भी निर्देश भी दिए गए हैं कि रामदेव के खिलाफ यदि किसी जिला में प्राथमिकी से इनकार किया जा रहा हो तो जिले के एसपी के पास रजिस्टर्ड पोस्ट भेजें या न्यायालय में मामला दर्ज कराएं। आईएमए ने कहा है कि बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धति, कोविड टीकाकरण और कोविड काल में शहीद हुए डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। संगठन का कहना है कि अगर बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आगे आंदोलन और तेज होगा।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

इधर, बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी को लेकर दिए गए विवादित बयान मामले में पत्रकार नगर थाना पुलिस की छानबीन जारी है। इस मामले में पुलिस तमाम साक्ष्यों को जुटा रही है। वहीं, इस मामले में अब एलोपैथी व आयुर्वेद के डॉक्टरों का भी बयान दर्ज किया जाएगा। बाद में पूछताछ के लिए पतंजलि योगपीठ के सदस्यों को भी थाने बुलाया जा सकता है।

बाबा रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया था

बता दें कि बाबा रामदेव के विवादित बयान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), पटना ने गत सोमवार को बाबा रामदेव के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संगठन से जुड़े डॉक्टरों ने रामदेव पर एलोपैथ डॉक्टरों के खिलाफ गलत बयान देने की बात कही थी। आईएमए का कहना है कि बाबा रामदेव ने एलोपैथी को दिवालिया विज्ञान बताने के साथ ही यह कहा था कि काफी कोरोना मरीजों की मौत एलोपैथी की दवाएं खाने से हो गई। उन्होंने कोरोना के टीके को भी बेकार बताया था। इस संबंध में पुलिस ने रामदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस विवादित बयान के वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है।

टॅग्स :बाबा रामदेवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया