लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार 2022: देखें इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2022 17:41 IST

नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 900,000 अमरीकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में छोड़ी गई वसीयत से आता है।

Open in App

Nobel Prize 2022: नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा लगभग हो चुकी है। अब बस अर्थशास्त्र के लिए नोबल पुस्कार की घोषणा होना बाकी है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। अब तक भौतिकी, रसायन, साहित और शांति क्षेत्र में विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 900,000 अमरीकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में छोड़ी गई वसीयत से आता है। पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिया जाता है। आइए जानते हैं साल 2022 के नोबेल पुस्कार विजेता कौन-कौन हैं।  

शांति

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

साहित्य

साहित्य के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है।

रसायन

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" दिया गया है। 

शार्पलेस और मेल्डल ने रसायन विज्ञान के एक कार्यात्मक रूप  क्लिक कमेस्ट्री की नींब रखी, जिसमें आणविक भवन ब्लॉक जल्दी और कुशलता से एक साथ जुड़ते हैं। जबकि बर्टोज़ज़ी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम दिया और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू किया।

भौतिकी

फ्रेंचमैन एलेन एस्पेक्ट, अमेरिकी जॉन एफ क्लॉजर और ऑस्ट्रियाई एंटोन जिलिंगर ने संयुक्त रूप से भौतिकी में यह नोबेल पुरस्कार जीता। तीनों वैज्ञानिकों को "उलझे हुए फोटॉनों के साथ प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन को स्थापित करने और क्वांटम सूचना विज्ञान में अग्रणी" के लिए यह प्रतिष्ठित पुस्कार दिया गया। 

भारत से नोबेल पुरस्कर

1. रविंद्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में 1913 में दिया गया था।2. सी.वी. रमन को भौतिकी के क्षेत्र में साल 1930 में दिया गया था।3. मदर टेरेसा को साल 1979 को शांति के क्षेत्र में मिला था।4.अमर्त्य सेन को साल 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया गया था।5. कैलाश सत्यार्थी को शांति के क्षेत्र में 2014 में दिया गया था।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारKailash Satyarthi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र