लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने भोपाल के एक एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भोपाल पुलिस को पत्र लिखकर शहर में स्थित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के संस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, जिसकी एक रिपोर्ट से ''दुनियाभर में भारत की नकारात्मक छवि बनी है।''

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक बयान में कहा कि 'पर्सक्यूशन रिलीफ' नामक एनजीओ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बिना किसी सबूत के आरोप लगाया कि ईसाई संस्थान तथा अनाथालयों को देश में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। इससे भारत की अखंडता और प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

कानूनगो ने दावा किया कि एक स्वतंत्र जांच में पाया गया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ''आयोग को एक शिकायत मिली, जिसके जरिये उसे एनजीओ द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के बारे में पता चला...एनजीओ ने 2019 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे भारत की अखंडता और साख पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। दुनियाभर में यह वार्षिक रिपोर्ट प्रसारित हुई, जिसके चलते विश्व में भारत की एक भयावह छवि बनी है।'

उन्होंने एनजीओ के संस्थापक शिबू थॉमस तथा अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?