लाइव न्यूज़ :

भारत में नये पंजीकरण के लिए 736 अफगान लोगों के नाम दर्ज किये गए: यूएनएचसीआर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने यहां कहा कि एक अगस्त से 11 सितंबर तक कुल 736 अफगान नागरिकों के नाम नये पंजीकरण के लिए दर्ज किये गए। एजेंसी ने साथ ही कहा कि वह भारत में अफगान नागरिकों के पंजीकरण और सहायता के बढ़ते अनुरोधों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रही है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि वह वीजा जारी करने और अवधि बढ़ाने, सहायता और समाधान सहित अफगान नागरिकों से संबंधित मामलों पर सरकार के साथ लगातार सम्पर्क में है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में यूएनएचसीआर के लिए ‘पर्सन्स ऑफ कन्सर्न’ की कुल संख्या 43,157 है। इनमें 15,559 शरणार्थी और शरण के इच्छुक लोग अफगानिस्तान के हैं। यूएनएचसीआर के लिए ‘पर्सन्स ऑफ कन्सर्न’ का मतलब ऐसे व्यक्तियों से है जिन्हें एजेंसी आंतरिक रूप से विस्थापित, शरण मांगने वाला, या बिना देश वाला व्यक्ति मानती है।

संयुक्त राष्ट्र निकाय ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अगस्त से 11 सितंबर तक यूएनएचसीआर द्वारा नये पंजीकरण के लिए 736 अफगानों के नाम दर्ज किये गए हैं।’’

जिन लोगों ने यूएनएचसीआर से संपर्क किया है, उनमें वे अफगान शामिल हैं जो 2021 में आए हैं, जो पहले से बंद, शरण के मामलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं, छात्र, व्यवसायी, या चिकित्सीय या अन्य प्रकार के वीजा पर रह रहे हैं और जो अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति के कारण वापस जाने में असमर्थ हैं।

यूएनएचसीआर ने कहा कि वह भारत में अफगानों के पंजीकरण और सहायता के बढ़ते अनुरोधों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र निकाय ने कहा, ‘‘यूएनएचसीआर अफगानिस्तान से आ रहे नए लोगों के वास्ते ‘असुरक्षितों के लिए मानवीय सहायता कार्यक्रम’ का दायरा बढ़ा रहा है। अफगानिस्तान से आ रहे सबसे असुरक्षित नए लोगों और भारत में पहले से रह रहे लोगों को भोजन, नकद आधारित सहायता जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है।’’

यूएनएचसीआर ने कहा कि उसने एक अफगानिस्तान आपातकालीन प्रकोष्ठ और अफगान लोगों के लिए एक समर्पित सहायता इकाई भी स्थापित की है जिसमें पंजीकरण और सहायता के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध है।

इसमें कहा गया है, ‘‘चौबीस घंटे सवालों के जवाब देने के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन स्थापना की गई हैं और अफगान समुदायों के साथ सीधे जुड़ाव बढ़ाया गया है। प्रतिदिन 130 से अधिक कॉल प्राप्त होती हैं, मुख्य रूप से सहायता और पंजीकरण के बारे में पूछताछ की जाती है।’’

यूएनएचसीआर ने कहा कि वह अपने साझेदारों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों और वृहद दानकर्ता समुदाय से और सहायता की अपील कर रहा है ताकि भारत में रह रहे अफगानों की मदद के लिए बढ़ती जरूरतों और सहायता को पूरा किया जा सके।

एजेंसी ने कहा कि तत्काल छह हजार लोगों को भोजन संबंधी सहायता, तीन हजार महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी वस्तुओं की सहायता, 500 अति असुरक्षित लोगों को नकद सहायता और करीब 1000 अति असुरक्षित लोगों को सर्दियों में रहने के लिए सहायता की जरूरत है।

तालिबान ने इस महीने पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया। भारत ने सरकार के 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत भारतीय वायुसेना के सैन्य परिवहन विमानों के जरिये लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO