लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने लिखी सोनिया गांधी को चार पन्नों की चिट्ठी, कहा- कोरोना महामारी में कांग्रेस के रवैये से दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:30 IST

देश में कोरोना संकट के बीच सियासत भी जारी है। कांग्रेस के आरोपों के बाद अब बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के नाम चिट्ठी लिखी है और लोगों को गुमराह करने सहित कई आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने और भय का झूठा माहौल पैदा करने का आरोप लगाया जेपी नड्डा ने कहा- संकट के इस दौर को राहुल गांधी सहित उनके नेताओं के छल कपट और ओछेपन के लिए याद रखा जाएगाएक दिन पहले ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए थे

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोविड-19 के खिलाफ जारी देश की लड़ाई में लोगों को ‘‘गुमराह’’ करने और भय का ‘‘झूठा माहौल’’ पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि संकट के इस दौर में राहुल गांधी सहित उनके नेताओं के व्यवहार को छल कपट और ओछेपन के लिए याद किया जाएगा।

नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे चार पन्नों के एक पत्र में यह आरोप लगाए हैं। ज्ञात हो कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें कोविड-19 प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया गया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर टीकों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ऐसे समय में पैदा की गई जब देश संकट से जूझ रहा है और वह भी सदियों में एक बार आने वाली महामारी से।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान में अटूट विश्वास, नवोन्मेष को समर्थन, सहकारी संघवाद के साथ वैश्विक महामारी से निपटा जा रहा है।

कांग्रेस के रवैये से दुखी लेकिन हैरान नहीं: जेपी नड्डा

नड्डा ने कहा कि वह संकट के इस काल में कांग्रेस के रवैये से दुखी हैं लेकिन आश्चर्यचकित नहीं हैं। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ‘गलतियां’ स्वीकार करना चाहिए और इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित होना चाहिए।

सीडब्ल्यूसी की डिजिटल बैठक में पारित प्रस्ताव में यह आरोप भी लगाया गया था कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया तथा टीकाकरण एवं दूसरे कदमों का पूरा उत्तरदायित्व राज्यों पर छोड़ दिया।

टॅग्स :जेपी नड्डासोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टीकोरोना वायरसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे