लाइव न्यूज़ :

मोतियाबिंद ऑपरेशन में गड़बड़ी, आंख की रोशनी गंवाने के बाद महिला की मौत, 65 लोगों का ऑपरेशन हुआ था, कई गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2021 17:34 IST

मुजफ्फरपुर स्थित आई हास्पिटल में बीते 22 नवंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया था. उसमें 65 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देमौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.आंख की रोशनी गंवाने के बाद पहली मौत है. अभी तक करीब डेढ़ दर्जन मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आई हॉस्पिटल में हुई मोतियाबिंद का ऑपरेशन के बाद आंखफोड़वा कांड की याद को ताजा करा देने वाली घटना में अब मौतें भी होने लगी हैं.

ऑपरेशन के बाद आंख गंवाने वाली एक महिला की आज मौत हो गई. मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आंख की रोशनी गंवाने के बाद पहली मौत है. वहीं, ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण कई मरीजों की हालत बिगड़ गई है. अभी तक करीब डेढ़ दर्जन मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं.

जबकि अन्‍य कई मरीजों की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिनकी आंखें निकालनी पड़ सकती हैं. इस मामले से बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कम्‍प मच गया है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की उच्चस्तरीय जांच के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी दखल दी है. आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्‍य सचिव से घटना की पूरी जानकारी तलब किया है.

घटना की जांच के लिए पटना से स्वास्थ्य विभाग की एक हाई लेवल टीम भी मुजफ्फरपुर भेजी गई है. जिन लोगों की आंख की रौशनी चली गई है, उनमें बंदरा के रामपुर दयाल गांव की जुबैदा खातून की आज मौत हो गई. जुबैदा का मोतियाबिंद का ऑपरेशन आई हॉस्पिटल में हुआ था. जुबैदा संक्रमण के बाद घर पर ही थी.

दूसरी ओर 22 नवंबर को ऑपरेशन कराने वाले सभी लोगों में संक्रमण की आशंका के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ रखा है. कई पीडितों के बारे में न तो विभाग के पास पर्याप्त जानकारी है और न ही उनकी कोई खोज-खबर ली जा रही है.

इसबीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर अस्पताल में हुए ऑपरेशन से जुड़ी तमाम चीजों की जानकारी देने का निर्देश दिया है. अस्‍पताल में आयोजित शिविर में डाक्‍टर ने 65 मरीजों का ऑपरेशन किया था. आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत एक डाक्‍टर एक दिन में कितने ऑपरेशन कर सकता है.

यहां बता दें कि कि मुजफ्फरपुर स्थित आई हास्पिटल में बीते 22 नवंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया था. उसमें 65 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था. संक्रमण के बाद हालत बिगड़ने पर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्‍ण मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल में भर्ती कराए गए कुछ और मरीजों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. उनकी भी आंखें निकालनी पड़ सकती हैं.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे