लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पहुंचे मुंबई, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास से की मुलाकात

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 16:30 IST

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने मुंबई पहुंच आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास से 28 फरवरी को की खास मुलाकात, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स ने शक्तिकांत दास से की मुलाकात बिल गेट्स 28 फरवरी को मुंबई में आरबीआई के मुख्यालय पहुंचे जानकारी के मुताबिक, वित्तीय समावेश और माइक्रोफाइनेंस को लेकर बातचीत की

मुंबई:माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स आज मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। मुंबई में उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्यालय पहुंचकर गर्वनर शक्तिकांत दास से मुलाकात की है। आरबीआई की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। आरबीआई ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बिल गेट्स ने आज मुंबई में गर्वनर से मुलाकात की और कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। 

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर के साथ मुलाकात के बाद गर्वनर शक्तिकांत दास ने ट्वीट साझा कर मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे एक बेहतरीन मुलाकात करार दिया और कहा कि बिल गेट्स के साथ वित्तीय समावेशन, भुगतान प्रणाली, माइक्रोफाइनेंस और डिजिटल ऋण आदि विषयों पर बातचीत हुई। 

जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारत में अपने व्यावसायिक अवसरों को खोजने के लिए आए हैं। अपने दौरे को लेकर बिल गेट्स ने ट्वीट भी किया और लिखा कि भारत के पास सीमित संसाधन हैं लेकिन भारत ने दिखाया है कि कैसे उस बाधा के बावजूद प्रगाति कर सकती है। 

बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारत समग्र रूप से मुझे भविष्य के लिए आशा देता है। यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने जा रहा है, जिसका अर्थ है कि आप वहां अधिकांश समस्याओं को बड़े पैमाने पर हल किए बिना हल नहीं कर सकते है और फिर भी, भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है।

भारत देश ने पोलियो का उन्मूलन किया, एचआईवी संचरण को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की, और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि की है। 

टॅग्स :बिल गेट्सMicrosoft Indiaशक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)माइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल