लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने वहीद पारा की गिरफ्तारी को ‘राजनीति प्रतिशोध’ के तहत उठाया गया कदम बताया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जनवरी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के सहयोगी वहीद पारा की गिरफ्तारी को ‘दिल्ली के हमले’ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनकी पार्टी के खिलाफ ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत उठाया गया कदम बताया।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘सबूत नहीं रहने के कारण एनआईए की अदालत से जमानत मिलने के बाद अब सीआईके द्वारा वहीद पारा पर यूएपीए के तहत आतंकवाद के फर्जी आरोपों में एक और मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के हमले के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पीडीपी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत यह कार्रवाई की गयी है।’’

पुलिस की इकाई काउंटर इंसरजेंसी कश्मीर(सीआईके) द्वारा सोमवार को पारा की गिरफ्तारी पर मुफ्ती ने यह प्रतिक्रिया दी। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के साथ पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष पारा के कथित जुड़ाव के मामले में एनआईए की अदालत द्वारा जमानत मिलने के दो दिन बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे