लाइव न्यूज़ :

Meerut seat 2024: सपा में एक और बदलाव, भानु प्रताप सिंह का टिकट काटा, आखिर अरुण गोविल के सामने कौन लड़ेगा, इस सीटों पर बदले प्रत्याशी

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 28, 2024 18:48 IST

Meerut seat 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद भानु प्रताप का टिकट काटे जाने पर अपनी रजामंदी जता दी है.

Open in App
ठळक मुद्देभानु प्रताप सिंह के स्थान पर मुस्लिम प्रत्याशी को खड़ा किए जाने का आग्रह मेरठ के सपा नेताओं ने किया था.मेरठ सीट से सपा का प्रत्याशी बदले जाने को लेकर अब फिर से सूबे में अखिलेश यादव के फैसलों को लेकर चर्चा होने लगी है,शिवपाल यादव को लेकर. रामपुर और मुरादाबाद को लेकर आजम खां की पैंतरेबाजी के चलते ही अखिलेश यादव ने अपना फैसला बदला.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) में प्रत्याशी बदलने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को मेरठ सीट से घोषित गए पार्टी के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह का टिकट काटने का फैसला लिया है. अब शुक्रवार को इस सीट से नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा. मेरठ में दूसरे चरण में मतदान होना है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से नब्बे के दशक में टेलीविज़न के सबसे चर्चित धारावाहिक रामायण में भगवान राम बने अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा है. अरुण गोविल के मुक़ाबले कमजोर दिख रहे भानु प्रताप सिंह के स्थान पर मुस्लिम प्रत्याशी को खड़ा किए जाने का आग्रह मेरठ के सपा नेताओं ने किया था. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के इस सुझाव को मानते हुए गुरुवार को इस संबंध में पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद भानु प्रताप का टिकट काटे जाने पर अपनी रजामंदी जता दी है.

इस सीटों पर बदले गए सपा प्रत्याशी

फिलहाल मेरठ सीट से सपा का प्रत्याशी बदले जाने को लेकर अब फिर से सूबे में अखिलेश यादव के फैसलों को लेकर चर्चा होने लगी है. कहा जा रही है कि पार्टी नेताओं के दबाव में अखिलेश यादव अपने फैसले बदल रहे हैं और पार्टी में नेताओं के टिकट काटे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. इस वजह से अब पार्टी में खेमेबाजी उभर कर सामने आने लगी है.

यह दावा करने वाले पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी में महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी तय करने में ऊहापोह की स्थिति खत्म नहीं हो रही है. पहले धर्मेंद्र यादव को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही फिर शिवपाल यादव को लेकर. रामपुर और मुरादाबाद को लेकर आजम खां की पैंतरेबाजी के चलते ही अखिलेश यादव ने अपना फैसला बदला.

यही नहीं मिश्रिख सीट से पहले रामपाल राजवंशी को टिकट दिया गया. उसके बाद में उन्होंने अपने बजाए बेटे मनोज राजवंशी के लिए टिकट मांगा तो वह मंजूर हो गया. फिर मनोज राजवंशी के कहने पर उनकी पत्नी संगीता राजवंशी को टिकट दे दिया गया. संभल से पहले वहां के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया गया.

लेकिन उनके निधन के बाद कई दावेदार आ गए तो पर उनके पौत्र व मुरादाबाद से विधायक जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया. गौतमबुद्धनगर से पहले महेंद्र नागर को टिकट दिया गया, इसके बाद वहां से नए प्रत्याशी राहुल अवाना सामने आ गए. बिजनौर से यशवीर सिंह प्रत्याशी बनाए गए, उसके बाद दीपक सैनी को टिकट दे दिया गया.

फिलहाल पार्टी प्रत्याशियों के टिकट बदलने से लेकर मुरादाबाद सीट से पूर्व विधायक रुचि वीरा का नामांकन कराने तक पार्टी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और अखिलेश यादव की इमेज पर इसका प्रभाव पड़ा है. ऐसे में गुरुवार को मेरठ से आए पार्टी नेताओं के साथ भानु प्रताप सिंह के टिकट को काटने का फैसला लेने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से यह कहा कि अब से जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने में जुटा जाए और प्रत्याशी बदलने की मांग ना की जाए.

मेरठ सीट से पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के आधा दर्जन मौजूदा विधायक और अन्य नेता ने अपनी दावेदार गुरुवार को अखिलेश के सामने पेश की है. अब देर रात अखिलेश इस सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का चयन कर उसके नाम का ऐलान करेंगे. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीमेरठअरुण गोविलउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी