लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में माओवादियों ने पर्यटकों से मारपीट की, लड़कियों के अपहरण का प्रयास किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 01:31 IST

Open in App

लोहरदगा, 29 जून झारखंड के लोहरदगा जिले में सेरेंदाग थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल धरधरिया और पेशरार थाना क्षेत्र के लावापानी में 20 से अधिक पर्यटकों के साथ सोमवार को हथियारबंद माओवादियों ने मारपीट और लूटपाट की एवं महिला पर्यटकों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करके उनके अपहरण का भी प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लावापानी में सोमवार को लगभग 20 युवक-युवतियों से माओवादियों ने उनके मोबाइल फोन और कैमरे छीन लिए एवं उनसे बुरी तरह से मारपीट की। उन्होंने बताया कि मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पेशरार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दो अलग-अलग प्राथमिकियों में पीड़ित जितेंद्र, विकास मिंज ने उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि लोहरदगा, सेन्हा, शहर और प्रखंड क्षेत्र के 20 से अधिक युवक-युवती अलग-अलग टोलियों में लावापानी एवं धरधरिया जलप्रपात घूमने गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के अनुसार, वहां एक व्यक्ति काले लिबास में आया जिसके हाथ में पिस्तौल और वॉकी टॉकी थी। पीड़ितों के अनुसार, हथियारबंद युवक ने पर्यटन स्थल पर मौजूद लड़कों की पिटाई की और लड़कियों को यह कह कर बंदूक के बल पर अपने साथ ले जाने लगा कि वह नक्सली संगठन का आदमी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ितों का कहना है कि बीच-बीच में वॉकी-टाकी पर वह संदिग्ध उग्रवादी किसी से बात कर रहा था और बता रहा था कि यहां लावा पानी इलाके में काफी लड़के-लड़की घूमने आए हैं। पुलिस के अनुसार उसने अपने आका को सूचित किया कि सभी का मोबाइल छीन लिया है और उन्हें साथ लेकर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार हालांकि थोड़ी देर बाद वह सभी को छोड़कर उनके मोबाइल और कैमरे लेकर वहां से चला गया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस पीड़ितों से पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मामले पर पेशरार थाना प्रभारी ऋषिकांत शर्मा ने बताया कि घटना को भाकपा माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर मामला दर्ज करके आगे की करवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लावापानी जलप्रपात उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण वहां कई बार इस तरह की घटना को रविंद्र गंझू दस्ता अंजाम देता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग