लाइव न्यूज़ :

CM एकनाथ शिंदे ने लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी, सलमान खान से मिलकर बोले- "बिश्नोई को कर देंगे खत्म"

By अंजली चौहान | Published: April 17, 2024 10:09 AM

Salman Khan Home Firing: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सलमान खान से मुलाकात की और अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर बात की।

Open in App

Salman Khan Home Firing: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर से मुलाकात की है। सीएम शिंदे ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की है। बैठक के बाद, एकनाथ शिंदे ने बयान जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चेतावनी दी है। सीएम ने लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की कसम खाई।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने कहा, "मुंबई में कोई गैंग नहीं है। अंडरवर्ल्ड का मुंबई में कोई स्थान नहीं है। ये महाराष्ट्र है, ये मुंबई है, हम बिश्नोई को खत्म कर देंगे ताकि कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।"

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस को सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "मैंने सलमान खान को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी मुंबई में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।"

हमलावर गिरफ्तार 

रविवार 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह-सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और फौरन पुलिस वारदात की जगह पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स को सलमान खान के घर की ओर फायरिंग करते देखा गया।

पुलिस के अनुसार, पीछे बैठे व्यक्ति ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक दीवार पर और दूसरी खान के आवास की गैलरी में लगी। मुंबई पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्हें मुंबई लाया गया और मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। शिंदे ने कहा, "पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि घटना के पीछे कौन है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली और सलमान खान को चेतावनी दी कि यह सिर्फ "ट्रेलर" था।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसलमान खानमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई में चोरों का कारनामा; पुलिस होने का दावा कर कैफे मालिक से लूटे 25 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीVicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड में डेब्यू करते ही चमका सितारा तो आज इंडस्ट्री पर कर रहे राज, जानिए विक्की कौशल कैसे बनें सुपरस्टार

भारतPM Modi's Roadshow in Mumbai: पीएम मोदी के रोड शो के लिए मुंबई में सुरक्षा कड़ी; ड्रोन, गुब्बारों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

भारतसचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

महाराष्ट्रब्लॉग: कब तक जान के लिए खतरा बनते रहेंगे अवैध होर्डिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट से ईडी को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- 'विशेष अदालत के संज्ञान लेने के बाद एजेंसी नहीं कर सकती है गिरफ्तारी'

भारतNarendra Modi In Azamgarh: 'देश-विदेश से जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो, सीएए खत्म नहीं कर सकते', पीएम मोदी ने दी चेतावनी

भारतकेजरीवाल का बड़ा दावा- "2 महीने में यूपी के सीएम पद से हटा दिए जाएंगे योगी आदित्यनाथ", जानिए क्या बताया कारण

भारतLok Sabha Election 2024: 'BJP सत्ता में आई, तो SC, ST का आरक्षण खत्म', दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: 'PM नरेंद्र मोदी का 2025 में रिटायरमेंट, अमित शाह होंगे प्रधानमंत्री', CM अरविंद केजरीवाल ने फिर किया दावा