लाइव न्यूज़ :

LAC पर लाखों सैनिक आमने-सामने, फिर भी लद्दाख प्रशासन ने मोल लिया यह खतरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 13, 2021 16:29 IST

सर्दियों में पूरी तरह से जम चुकी और गर्मियों में दिन में कई बार रंग बदलने वाले खारे पानी वाली पैंगांग झील 150 किमी लंबी और 7 से 12 किमी चौड़ी है और इसका 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा चीनी कब्जे में है।

Open in App
ठळक मुद्देपैंगांग झील तक जाने के लिए इनर लाइन परमिशन लेनी होती है।जो देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए लाजिमी होती है।

जम्मू, 13 जनवरी। माइन्स 35 डिग्री तापमान। समुद्रतल से ऊंचाई करीब 15 हजार फुट। बर्फीली हवाएं ऐसे चल रही हैं जैसे अभी वहां खड़े व्यक्ति को टुकड़ों में काट देंगी। ऐसे माहौल में रोमांच में विश्वास रखने वाले पर्यटक तो जा सकते हैं लेकिन ऐसे माहौल में अगर दो देशों की सेनाएं आमने सामने एक दूसरे पर हमला बोलने की पोजिशन में हों तो क्या पर्यटन का आनंद लिया जा सकता है?

इसके प्रति शासद लद्दाख प्रशासन ने नहीं सोचा होगा जिसने उस पैंगांग झील तक पर्यटकों को जाने की अनुमति प्रदान कर दी है जिसके दोनों किनारों पर कई किमी तक हिन्दुस्तानी और चीनी फौज के करीब दो लाख सैनिक आमने सामने हैं। सिर्फ सैनिक ही नहीं बल्कि दोनों ओर से एक दूसरे पर टूट पड़ने के इरादों से तोपखाने व टैंक भी गरज रहे हैं।

तोपखानें और टैंक एक दूसरे पर गोले तो नहीं बरसा रहे पर उन्हें माइन्स 35 डिग्री तापमान में गर्म रखने की खातिर उनका लाइव अभ्यास जारी है। और ऐसे माहौल में लद्दाख यूटी प्रशासन ने टूरिस्टों को पैंगांग झील का नजारा लेने का न्यौता दिया है। अगर दूसरे शब्दों में कहें तो जंग का मैदान बन चुकी पैंगांग झील में ‘मौत का सामना’ करने का न्यौता दिया गया है।

हालांकि लेह के अतिरिक्त उपायुक्त सोनम चाओस ऐसा नहीं मानते। उन्होंने ही 10 जनवरी से इस अनुमति को प्रदान करने का आदेश निकाला था। वे कहते थे कि माना कि दोनों सेनाएं आमने सामने हैं पर कोई जंग नहीं हो रही है। दरअसल पिछले 10 महीनों से, चीनी सेना की बढ़त से दो माह पहले से ही कोरोना के कारण पैंगांग झील में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?