लाइव न्यूज़ :

एलएनजेपी से जोड़ा गया कोविड आईसीयू प्रतिष्ठान शनिवार से काम शुरू करेगा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जोड़ा गया एक अस्थायी कोविड-19 उपचार प्रतिष्ठान शनिवार से 250 आईसीयू बिस्तरों के साथ काम शुरू कर देगा।

केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित प्रतिष्ठान का दौरा किया और 15 दिन के भीतर 500 आईसीयू बिस्तरों वाले प्रतिष्ठान की स्थापना करनेवाले डॉक्टरों, इंजीनियरों तथा कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि 250 आईसीयू बिस्तरों के साथ प्रतिष्ठान शनिवार से अपना काम शुरू कर देगा और शेष आईसीयू बिस्तर सोमवार तक कार्य शुरू कर देंगे।

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल से जोड़ा गया 500 आईसीयू बिस्तरों का एक अन्य कोविड देखभाल प्रतिष्ठान पहले ही शुरू हो चुका है। छतरपुर स्थित राधा स्वामी कोविड देखरेख केंद्र में कुल 200 आईसीयू बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि दिल्ली में अगले एक-दो दिन में कुल 1,200 आईसीयू बिस्तर उपयोग के लिए तैयार हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है