लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दवा 2-डीजी के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण रहेंगे जारी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई सरकार का कहना है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गयी दवा 2-डीजी कोविड-19 के इलाज में बेहद उपयोगी होगी एवं इस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकती है।

इस बीच, इस दवा के क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़ों से यह पता चला है कि देश के दो दर्जन से भी अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में अगस्त माह तक इसके तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण जारी रहेंगे। इस परीक्षण में 220 मरीजों को शामिल किया जाएगा।

दरअसल, 2-डीजी दवा का तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण जनवरी माह में शुरू हुआ था जबकि दूसरे चरण का परीक्षण पिछले वर्ष जून से सितंबर के बीच हुआ था जिसमें 110 मरीजों को शामिल किया गया था।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।

गौरतलब है कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने पिछले वर्ष मई में ही डॉ रेड्डी लैब को 2-डीजी दवा के कोविड-19 के मरीजों पर क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर