लाइव न्यूज़ :

गोवा हवाई अड्डे पर ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों में कोविड-19 की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:33 IST

Open in App

पणजी, 10 दिसंबर ब्रिटेन से एक उड़ान से यहां के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के पहुंचे गोवा मूल के एक ब्रिटिश नागरिक सहित तीन यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी।

राणे ने कहा कि तीन यात्रियों को दक्षिण गोवा में एक एकांत-वास सुविधा में स्थानांतरित कर दिया गया है। उड़ान के अन्य सभी यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें आठ दिनों के लिए घर में सख्त पृथक-वास में रखा जाएगा और इस अवधि की समाप्ति के बाद उन्हें एक और जांच से गुजरना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, “यह आज सुबह ब्रिटेन से आई उड़ान एआई 146 के संदर्भ में है। 237 यात्रियों के आगमन पर जांच की गई। तीन रोगी (यात्री) जांच में संक्रमित मिले।”

हाल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ब्रिटेन को 'जोखिम में' श्रेणी में रखा है। इन देशों के यात्रियों को अतिरिक्त कोविड-19 जांच और पृथक-वास उपायों का पालन करना होगा।

राणे ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “ जांच में नेगेटिव मिले अन्य सभी यात्रियों को सख्त घरेलु पृथक-वास में रखा जाएगा और लक्षण पाए जाने पर आठवें दिन या उससे पहले फिर से जांच की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों/प्रोटोकॉल के अनुसार इस संबंध में डीएचएस (स्वास्थ्य सेवा निदेशालय) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”

इससे पहले सुबह में मंत्री ने कहा था कि गोवा मूल के एक ब्रिटिश नागरिक में ब्रिटेन से आगमन पर कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

राणे ने ट्वीट किया, “गोवा मूल का 41 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक आज सुबह हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित पाया गया। मरीज को पीएचसी-कैंसौलिम में अलग-थलग रखा गया है।”

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यात्री 98वें वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की उड़ान में सवार था जो तड़के गोवा हवाईअड्डे पर पहुंची।

कोरोना वायरस से संक्रमित मिले अन्य दो यात्रियों के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं था।

गोवा में अधिकारियों ने पहले ही मर्चेंट नेवी के एक पोत के चालक दल के पांच सदस्यों को अलग-थलग रखा है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित