लाइव न्यूज़ :

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, 'केंद्रीय एजेंसी को सौंपे दस्तावेज'

By आकाश चौरसिया | Updated: August 13, 2024 16:51 IST

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: आरजी कर सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: हादसे के बाद हाईकोर्ट सख्तकोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: सीबीआई जांच के दिए आदेश कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: साथ में कहा कि बुधवार तक केंद्रीय एजेंसी को सौंपे सभी दस्तावेज

कोलकाता डॉक्टर मर्डर-रेप: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक जूनियर डॉक्टर चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में जांच मंगलवार को सीबीआई को हस्तांतरित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया कि केस डायरी आज शाम तक केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जाए और अन्य सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक उसे सौंपे। 

आरजी कर सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे बताया जा रहा है कि वो अस्पताल में संविदा पर काम कर रहा था।

उच्च न्यायालय ने प्रदेश में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की भी अपील की और कहा कि उनके ऊपर (चिकित्सकों पर) पवित्र दायित्व है। 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया है, साथ में कहा कि वह बहुत ताकतवर है। प्रिंसिपल संदीप घोष उसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल है, जहां रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अपराध हुआ। जैसे-जैसे यह मामला तूल पकड़ता गया, वैसे ही प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर उन्हें दोबारा नियुक्त किया गया। 

पीड़िता और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल पर डॉक्टर संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने त्याग के बाद घोषणा की थी कि पीड़िता उनकी बेटी की तरह थी, मैं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग देता हूं। लेकिन उन्हें फिर से 24 घंटे बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्त किया गया।

टॅग्स :कोलकाताCalcutta High Courtकांग्रेसCongressMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?