लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर: भारत ने पाकिस्तान से जल्द बैठक बुलाने को कहा

By भाषा | Updated: August 11, 2019 05:39 IST

भारत ने पाकिस्तान को प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े प्रमुख फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिये तकनीकी स्तर पर बैठकें करने के बारे में याद दिलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने प्रस्ताव दिया था कि तकनीकी स्तर की बैठकें अगस्त के पहले सप्ताह में होनी चाहिए। पाकिस्तान को इसका जवाब देना बाकी है

भारत ने पाकिस्तान को प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े प्रमुख फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिये तकनीकी स्तर पर बैठकें करने के बारे में याद दिलाया है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारत ने प्रस्ताव दिया था कि तकनीकी स्तर की बैठकें अगस्त के पहले सप्ताह में होनी चाहिए।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को इसका जवाब देना बाकी है, जिसके चलते भारतीय पक्ष उसे इस बारे में याद दिलाना पड़ा। भारत ने करतारपुर गलियारे के लिए व्यवस्थाओं को पूरा करने, अंतरिम संपर्क मार्ग के संरेखण (एलाइनमेंट) को अंतिम रूप देने, नोडल बिंदुओं के बीच तीर्थयात्रियों के बारे में जानकारी साझा करने और गलियारे के उपयोग से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने संबंधी तंत्र विकसित करने के लिए बैठकों का आह्वान किया था।

भारत ने करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक प्रस्ताव भी साझा किया था। भारत को उम्मीद है कि पाकिस्तान इस वर्ष नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती तक करतारपुर कॉरिडोर को तैयार करने के लिए इन प्रस्तावों पर तेजी से काम करेगा। भाषा जोहेब माधव माधव

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित