लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बैंक खाते में गलती से आए एक लाख तो जाना पड़ा जेल, आखिर क्या है पूरा मामला?

By अंजली चौहान | Published: March 28, 2023 3:56 PM

मामला दो साल पहले का है जब गलती से शख्स का आधार नंबर महिला के खाते से जुड़ गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड में बीड़ी विक्रेता के खाते में गलती एक लाख आने के बाद उसे किया गया गिरफ्तार शख्स ने सारी रकम को खर्च कर दिया और उसे वापस नहीं लौटा सकामामला दो साल पहले का है जब गलती से शख्स का आधार नंबर महिला के खाते से जुड़ गया था। 

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, यहां एक शख्स को पुलिस ने 24 मार्च को एक महिला के बैंक खाते से पैसा निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दो साल पहले का है जब गलती से शख्स का आधार नंबर महिला के खाते से जुड़ गया था। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय बीड़ी विक्रेता जीतराय सामंत के खाते में बैंक की गलती के कारण किसी और के रुपये आ गए थे। इसके बाद जीतराय सामंत को रुपये वापस करने के लिए कहा गया जिसमें वह विफल रहे। इसके बाद मामले में समन के दौरान पेश नहीं होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्या है पूरा मामला?

घटना आज से दो साल पहले की है, जब सामंत को एक कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रकम के बारे में पता चला। उस समय देश से विदेश तक कोरोना महामारी की चपेट में पूरा देश था।

उस दौरान लोगों की मदद के लिए सरकार कुछ रकम उनके खाते में दे रही थी। इंडिया टुडे के अनुसार, इसके बाद लॉकडाउन के समय सामंत ने रीडिंग मशीन पर अपना अंगूठा लगाया तो उसके खाते में 1,12,000 रुपये का बैलेंस दिखा।

ग्रामीण बैंक में शख्स ने इस बारे में पूछा तो बैंक कर्मचारी ने कह दिया कि ये रकम सरकार द्वारा भेजी गई होगी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक छह बच्चों का पिता सामंत दो लाख रुपये की रकम धीरे-धीरे निकालता रहा। 

पुलिस के मुताबिक, पहली बार नोटिस मिलने के बाद सामंत थाने आया था लेकिन पैसे लौटाने का वादा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सामंत के खाते में मूल रूप से केवल 650 रुपये थे, लेकिन वह 500 रुपये से 5,000 रुपये के बीच की राशि निकालता रहा। पुलिस ने कहा कि निकासी के दौरान सामंत ने खाताधारक का नाम देखा होगा लेकिन उसने इसे अनदेखा करने का विकल्प चुना। 

गौरतलब है कि मामला उस वक्त पुलिस के संज्ञान में आया जब साल 2022 में सितंबर महीने में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक को एक महिला से शिकायत मिली कि उसके खाते से रुपये गायब हो गए हैं।

मामले की जांच की तो अधिकारियों को आधार लिंकिंग में त्रुटि का पता चला, जिसके बाद सामंत से रकम वापस मांगी गई। हालांकि, वह ऐसा करने में विफल रहा और अक्टूबर में उसके खिलाफ मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

इंडिया टुडे के अनुसार, सामंत को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ए के तहत अक्टूबर से मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के लिए तीन नोटिस मिले थे, जिसके तहत पुलिस किसी शख्स को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है अगर वह पेश नहीं होता। 

टॅग्स :झारखंडबैंक जालसाजीBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

क्राइम अलर्टLatehar-Badaun Rape News: 26 वर्षीय शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

कारोबारSEBI KYC: केवाईसी सत्यापन आसान, सेबी ने इसे सरल बनाया, जानें क्या है बदलाव, राशन कार्ड, बिजली बिल और आधार कार्ड में ऐसे करें प्रोसेस 

कारोबारपरेशान करने वाली कॉल्स को अलविदा! केंद्र नई गाइडलाइंस कर रहा तैयार, अब इन्हें भरना होगा तगड़ा जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारतराजनाथ सिंह ने कहा- "अब तो पाकिस्तान भी भारत के शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने को स्वीकार कर रहा"

भारत"अरविंद केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं, स्वाति मालीवाल की घटना से यह साबित हो गया है", हिमंत बिस्वा सरमा का 'आप' नेता पर हमला