लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद अग्निकांड में सीएम हेमंत सोरेन ने किया 4 लाख के मुआवजे का ऐलान, आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग लगने से 14 लोगों की गई जान

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2023 16:54 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए आशीर्वाद अपार्टमेंट और अन्य घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे धनबाद में अलग-अलग इलाकों में हुए अग्निकांड में सीएम सोरेन ने की मुआवजे की घोषणा।पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री ने 4 लाख देने का किया ऐलान।मंगलवार आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग में करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी।

रांची: झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग ने कई जिंदगियां छीन ली है। अपार्टमेंट में लगी आग में 14 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में अपनों को खोने वाले के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए आशीर्वाद अपार्टमेंट और अन्य घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। गौरतलब है कि धनबाद शहर में महह 10 दिनों के भीतर ही 4 अग्निकांड की खबरे सामने आई है। एक शहर में लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने के कारण प्रशासन के खिलाफ कई सवाल लोग खड़े कर रहे हैं, वहीं इस मामले में कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए दखल दिया है।

झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान 

आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग से एक साथ 14 लोगों की मौत का मामला बेहद गंभीर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने स्वत संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में प्रशासन से सवाल किया कि मामले में अब तक क्या एक्शन लिया गया है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए सरकार को ओर से क्या कदम उठाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मामले में सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

धनबाद स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट नाम से बहुमंजिला इमारत में मंगलवार शाम करीब 6 बजे घटित हुई। इमारत में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक आग फैलने के कारण उसने अपने विकराल रूप धारण कर लिया। अपार्टमेंट में ही चौथे फ्लोर पर रहने वाले सुबोधलाल श्रीवास्तव का घर है, जहां उनकी बेटी की शादी थी। घर में कई मेहमान आए हुए थे, इस बीच आग लगने के कारण कई मेहमान घर में फंसे रह गए। घर के कई लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से कुछ दूर स्थित बारात घर में पहुंच गए थे लेकिन कई लोग घर में ही थे। इसी दौरान आग लगने के कारण पूरी इमारत में हड़कंप मच गया। सुबोधलाल की पत्नी, मां और कई अन्य रिश्तेदार आग में झुलसकर मर गए। 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग जब आग बुझाने के लिए पहुंचा तो एक-एक कर घर से लाशों को निकालने का दर्दनाक सिलसिला शुरू हुआ।  करीब 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई। वहीं, 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। बुरी तरह से जख्मी हुए लोगों में अभी मौत के आंकड़े बढ़ने के आसार है। 

धनबाद में हुई कई घटनाएं

धनबाद के एक के बाद एक कई अग्निकांड की ऐसी घटनाएं हुई, जिसने पूरे शहर में सनसनी मचा दी। बीते शुक्रवार को भी हाजरा क्लिनिक में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। क्लिनिक के आवासीय परिसर में देर रात आग लगने के कारण डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी, भतीजे समेत सहकर्मियों की मौत हो गई। मामले की जांच की गई तो पता चला कि इन सभी की मौत जलकर नहीं बल्कि दम घुटने के कारण हुई थी। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडDhanbadअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी