लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिसकर्मियों के घर से लाखों रुपये के जेवरात, अन्य सामानों की चोरी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:59 IST

Open in App

नोएडा,13 अप्रैल नोएडा के सेक्टर 40 स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 में तैनात कांस्टेबल रंजू तथा नोएडा की क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात कांस्टेबल नितिन सेक्टर 40 स्थित पुलिस स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोमवार को दोनों पुलिसकर्मियों के घरों का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात, नगदी तथा अन्य सामानों की चोरी कर ली।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाने वाले सेक्टर 40 के पुलिस स्टाफ क्वार्टर से हुई चोरी की वारदात ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। सेक्टर 40 नोएडा का एक वीआईपी सेक्टर है, जहां पर पुलिस के डीजीपी, मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी और बड़े कारोबारी रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 से अज्ञात चोरों ने राजेंद्र प्रसाद के घर से लैपटॉप व अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबल्ली टोल बूथ, यूपीआई पेमेंट और पकड़े गए 3 आरोपी?, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या

क्राइम अलर्टसीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या, विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह, मयंक मिश्रा अरेस्ट, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार ने की कार्रवाई

भारतकंगन के घास के मैदानों में बिजली गिरने से करीब 90 भेड़-बकरियों की मौत

क्राइम अलर्ट5 माह की गर्भवती भाभी सना के सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा देवर आमिर

ज़रा हटकेNoida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतबंगाल में शुरू आयुष्मान भारत' योजना?, पहली कैबिनेट बैठक में 6 निर्णय, देखिए लिस्ट

भारतईरान युद्ध संकटः 'घर से काम करो, विदेश यात्रा नहीं करो', सोना न खरीदें?, विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया, कहा-हिसाब-किताब का समय आ गया?

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतपहली बार सचिवालय नबान्ना का दौरा और  'गार्ड ऑफ ऑनर'?, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस प्रमुख के साथ पश्चिम बंगाल सीएम अधिकारी की बैठक, तस्वीरें और वीडियो