पहली बार सचिवालय नबान्ना का दौरा और  'गार्ड ऑफ ऑनर'?, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस प्रमुख के साथ पश्चिम बंगाल सीएम अधिकारी की बैठक, तस्वीरें और वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2026 12:46 IST2026-05-11T12:45:11+5:302026-05-11T12:46:37+5:30

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "संबंधित अधिकारियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक अच्छी रही। हम बंगाल की जनता को आश्वस्त करते हैं कि दो इंजन वाली सरकार सभी विकास कार्यों को पूरा करेगी। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में छह निर्णय लिए गए।"

West Bengal CM Suvendu Adhikari visits Secretariat Nabanna first time holds meeting Chief Secretary, Home Secretary, DGP and Kolkata Police Chief, photos and video | पहली बार सचिवालय नबान्ना का दौरा और  'गार्ड ऑफ ऑनर'?, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस प्रमुख के साथ पश्चिम बंगाल सीएम अधिकारी की बैठक, तस्वीरें और वीडियो

photo-ani

Highlightsपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्राप्त किया।उच्च स्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद पहली बार राज्य सचिवालय नबान्ना का दौरा किया, जहां कोलकाता पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद राज्य सचिवालय, नबन्ना में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "संबंधित अधिकारियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक अच्छी रही। हम बंगाल की जनता को आश्वस्त करते हैं कि दो इंजन वाली सरकार सभी विकास कार्यों को पूरा करेगी। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में छह निर्णय लिए गए।"

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि आज नबन्ना में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला (आईएएस), गृह सचिव संघमित्रा घोष (आईएएस), डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता (आईपीएस) और कोलकाता पुलिस प्रमुख अजय नंद (आईपीएस) के साथ एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की।

जिसमें पश्चिम बंगाल राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति का जायजा लिया गया। हमने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की। पारदर्शी और कुशल शासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।"

Web Title: West Bengal CM Suvendu Adhikari visits Secretariat Nabanna first time holds meeting Chief Secretary, Home Secretary, DGP and Kolkata Police Chief, photos and video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे