लाइव न्यूज़ :

Poonch Terror Attack: जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित इस आतंकी संगठन ने ली पुंछ आतंकी हमले की जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2023 12:04 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी पीएएफएफ (पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट) ने ली है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएएफएफ (पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट) ने ली है आतंकी हमले की जिम्मेदारीPAFF प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखता हैराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को घटना की जांच करने के लिए कहा गया है

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबधित आतंकी समूह पीएएफएफ (पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट) ने ली है। यह आतंकी हमला गुरुवार को तब हुआ जब पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए।

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पुंछ के बाटा-डोरिया इलाके के जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच सेना ने शहीद हुए पांच जवानों के नाम भी जारी किए हैं। शहीद होने वालों में हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके देबाशीष बसवाल, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह हैं।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक ट्वीट में कहा, "हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके देबाशीष बसवाल, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह के बलिदान को सलाम करता है, जिन्होंने शहीदों के लिए 20 अप्रैल 20233 को पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को घटना की जांच करने के लिए कहा गया है, एजेंसी की एक टीम शुक्रवार शाम जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। सेना के उत्तरी कमान ने गुरुवार को कहा कि वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिन्होंने इलाके में भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाया। आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई।

उत्तरी कमान ने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवान ने दुर्भाग्य से इस घटना में अपनी जान गंवा दी है। गंभीर रूप से घायल एक अन्य सैनिक को तुरंत राजौरी के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदभारतीय सेनाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा