लाइव न्यूज़ :

JDU National Executive Meeting: मोदी कैबिनेट में जगह नहीं!, सीएम नीतीश कुमार की जगह संजय झा होंगे जदयू अध्यक्ष, 29 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2024 15:27 IST

JDU National Executive Meeting: 29 दिसम्बर 2023 जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देJDU National Executive Meeting: ललन सिंह ने अध्यक्ष पद को छोड़ दिया था। JDU National Executive Meeting: नीतीश कुमार ने कमान अपने हाथों में ले ली थी। JDU National Executive Meeting: महागठबंधन सरकार से जदयू ने अलग कर लिया था।

JDU National Executive Meeting: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन सहित आने वाले समय में संगठन विस्तार सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में पार्टी नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय झा को सौंपी जाए। बता दें कि जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छह महीने बाद हो रही है। इसके पहले 29 दिसम्बर 2023 जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया था।

तब नाटकीय घटनाक्रम में ललन सिंह ने अचानक पार्टी के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया था। उनकी जगह खुद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली थी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही एक बड़ा सियासी उलटफेर हुआ था और बिहार में महागठबंधन सरकार से जदयू ने अलग होकर फिर से एनडीए में जाने का फैसला लिया था।

नीतीश कुमार के इस निर्णय का राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर हुआ और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को बड़ा झटका लगा था। बाद में लोकसभा चुनाव में भी इंडिया को सफलता नहीं मिली। अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

जदयू ने लोकसभा चुनाव में 12 संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है। पहले जदयू के 16 सांसद थे। सूत्रों के अनुसार पार्टी इस पर मंथन करेगी कि आखिर किन कारणों से सिर्फ 12 सीटों पर सफलता मिली। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

वहीं देश स्तर पर जदयू को विस्तार देने के लिए अगले कुछ महीने में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बदलाव किया जा सकता है। नीतीश कुमार की जगह किसी अन्य नेता को कमान सौंपी जाए या नहीं इसे लेकर पार्टी के शीर्ष नेता खास चर्चा कर सकते हैं।

दरअसल, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी संबंधी जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जदयू के संगठन को विस्तार देने को लेकर नए अध्यक्ष को बनाने के अलावा इस पर भी निर्णय लिया जा सकता है कि नीतीश कुमार को सहयोग करने के लिए कुछ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाए।

सूत्रों की मानें तो संजय झा को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संभावना इसकी भी है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बिठाया जाए। संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों में से एक हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना