लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के लिए अच्छी खबर, बीडीसी चुनाव की घोषणा, उसी दिन होगी वोटों की गिनती

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 29, 2019 21:04 IST

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर होगी। अगर कोई उम्मीदवार नामांकन वापस लेना चाहेगा तो वह 11 अक्टूबर तक वापस ले सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रविवार (29 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के बीडीस चुनाव की घोषणा कर दी। 24 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के 310 ब्लॉक में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती भी उसी दिन कराई जाएगी। 

जम्मू-कश्मीर से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के बाद से सूबे में शांति कायम करने में शासन-प्रशासन को अथक प्रयास करना पड़ा रहा है। इसी बीच सूबे के लिए अच्छी खबर है कि ब्लॉक डिवेलपमेंट काउंसिल (खंड विकास परिषद) के चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रविवार (29 सितंबर) को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के 310 ब्लॉक में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती भी उसी दिन कराई जाएगी। 

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर होगी। अगर कोई उम्मीदवार नामांकन वापस लेना चाहेगा तो वह 11 अक्टूबर तक वापस ले सकेगा। 24 अक्टूबर को मतदान सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर के 1 बजे तक चलेगा और उसी दिन 3 बजे मतगणना शुरू होगी। 

चुनाव अधिकारी ने बताया कि 316 ब्लॉक में से 310 के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।

 

पिछले वर्ष चुने गए पंच और सरपंच इस चुनाव के जरिये इन ब्लॉक में बीडीसी चेयरपर्सन को चुनने के लिए मतदान करेंगे। कुल 26,629 लोंग बैलट पेपर के जरिये मतदान करेंगे। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार चुनावी प्रचार में केवल 2 लाख रुपये की राशि तक खर्च कर सकता है। 316 सीटों में से 172 सीटें एससी, एसटी और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला