लाइव न्यूज़ :

तेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 05:48 IST

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा कि नकवी ने रविवार को तेहरान में पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा का मकसद स्पष्ट रूप से वार्ता के जरिये अमेरिका-ईरान युद्ध का समाधान निकालने के प्रयास करना है।नकवी ने राष्ट्रपति कार्यालय में ईरानी राष्ट्रपति के साथ लगभग 90 मिनट तक बैठक की। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक की तारीफ की।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, अमेरिका-इजराइल के साथ पड़ोसी देश के हालिया टकराव और युद्ध-विराम को स्थायी शांति में तब्दील करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। नकवी शनिवार को बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के ईरान पहुंचे। इस यात्रा का मकसद स्पष्ट रूप से वार्ता के जरिये अमेरिका-ईरान युद्ध का समाधान निकालने के प्रयास करना है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा कि नकवी ने रविवार को तेहरान में पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। खबर में तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास के एक बयान के हवाले से कहा गया है कि नकवी ने राष्ट्रपति कार्यालय में ईरानी राष्ट्रपति के साथ लगभग 90 मिनट तक बैठक की।

खबर के मुताबिक, पेजेश्कियान ने अपने-अपने क्षेत्रों को ईरान के खिलाफ सशस्त्र अभियानों में इस्तेमाल नहीं होने देने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक की तारीफ की। खबर के अनुसार, पेजेश्कियान ने कहा कि क्षेत्रीय शांति के लिए इस्लामी देशों के बीच एकजुटता जरूरी है, क्योंकि इससे बाहरी हस्तक्षेप की संभावना कम हो जाती है।

टॅग्स :पाकिस्तानईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा