लाइव न्यूज़ :

ओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 06:01 IST

Odisha heatwave: अंगुल और सोनपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर, हीराकुड तथा तालचेर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

Open in App
ठळक मुद्देOdisha heatwave: अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Odisha heatwave: बोलंगीर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और खुर्दा व टिटलागढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Odisha heatwave: भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भुवनेश्वर: ओडिशा में कुछ समय की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने लगी है और राज्य में 11 स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में ओडिशा में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, अंगुल और सोनपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर, हीराकुड तथा तालचेर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम कार्यालय ने बताया कि नयागढ़ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, बोलंगीर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और खुर्दा व टिटलागढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने बताया कि भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, गजपति और गंजाम जिलों के लिए गरज के साथ बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।

टॅग्स :हीटवेवमौसमओड़िसादिल्लीमौसम रिपोर्टIMD Bhopalभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?