लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 10:51 IST

फतेहपुरः कलावती (35) को बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य साजन (17), सुलेखा (10), रिश्तेदार संजय (26), सुनीता (25), सात माह का बच्चा, रीता (35), सोनी (10) और पड़ोसी करन (26) झुलस गए।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष लोधी की पत्नी कलावती (40) खाना बना रही थी, तभी अचानक रसोई गैस के पाइप से गैस रिसाव होने की वजह से आग लग गई।पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भी मौके का निरीक्षण किया।गंभीर हालत को देखते हुए आठ लोगों को कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग में एक ही परिवार के नौ लोग झुलसे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक सात माह का बच्चा भी शामिल है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार रात करीब नौ बजे संतोष लोधी की पत्नी कलावती (40) खाना बना रही थी, तभी अचानक रसोई गैस के पाइप से गैस रिसाव होने की वजह से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कलावती (35) को बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य साजन (17), सुलेखा (10), रिश्तेदार संजय (26), सुनीता (25), सात माह का बच्चा, रीता (35), सोनी (10) और पड़ोसी करन (26) झुलस गए। एसपी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भी मौके का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। उन्‍होंने बताया कि सभी को पहले गोपालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मालवा स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अतैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए आठ लोगों को कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

पुलिस ने मरीजों को जल्दी ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि विस्फोट सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि घर के अंदर गैस लीक होने के बाद आग लगने से हुआ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं