तिरुवनंतपुरम: केरल में करीब एक दशक के वामपंथी शासन के बाद सोमवार को सत्ता परिवर्तन हो गया। केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायना सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने भी पथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सतीशन के नेतृत्व में 21 सदस्यीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) मंत्रिमंडल सुबह शपथ ली।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केरल में कांग्रेस गठबंधन ने 140 में से 102 सीट पर कब्जा किया है। एलडीएफ की हार हुई है।
केरल की राजधानी सोमवार को मानो सफेद रंग के समंदर में तब्दील हो गई, जब राज्य भर से हजारों यूडीएफ कार्यकर्ता और समर्थक नयी सरकार के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।राज्य विधानसभा चुनाव में करीब एक दशक बाद वामपंथी शासन को हटाकर सत्ता में आई कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राज्य भर से हजारों कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम पहुंचे हैं।
Kerala Oath Taking Ceremony LIVE Updates: कांग्रेस विधायक जो मंत्री बने-
1. वीडी सतीशन
2. रमेश चेन्निथला
3. सनी जोसेफ
4. के मुरलीधरन
5. एपी अनिल कुमार
6. पीसी विष्णुनाध
7. रोजी एम जॉन
8. बिंदू कृष्णा
9. एम लिजू
10. टी सिद्दीकी
11. केए थुलसी
12. ओजे जनीश।
Kerala Oath Taking Ceremony LIVE Updates: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को पांच मंत्री पद-
13. पीके कुन्हालीकुट्टी
14. केएम शाजी
15. वी अब्दुल गफूर
16. एन शम्सुद्दीन
17. पीके बशीर।
Kerala Oath Taking Ceremony LIVE Updates:
18. मॉन्स जोसेफ (केरल कांग्रेस-जोसेफ)
19. शिबू बेबी जॉन (क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी)
20. अनूप जैकब (केरल कांग्रेस-जैकब)
21. सी.पी. जॉन (कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी)।
लोगों की खुशी और शांतिपूर्ण जीवन मेरी प्राथमिकता रहेगी: रमेश चेन्निथला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य की नई चेन्निथला सरकार में मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता केरल के लोगों को खुशी और शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करने की होगी। चेन्निथला ने कहा कि राज्य में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ऐसी सरकार होगी जो केरल के लोगों को उम्मीद देगी।
केरल चुनाव परिणाम घोषित होने के 14 दिनों बाद कांग्रेस द्वारा चुने गए वीडी सतीशान ने आज शपथ ली। वामपंथी नेतृत्व वाले एलडीएफ की लगातार दो सत्ताओं के बाद कांग्रेस की वापसी के सूत्रधार माने जाने वाले सतीशान को कई लोगों ने पसंद माना था। जनता ने सतीशन और कांग्रेस की सहयोगी आईयूएमएल (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) का साथ दिया।