गोथेनबर्गः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया। यह देश द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार की स्थापना 1748 में हुई थी।
इसका उद्देश्य स्वीडन या स्वीडिश हितों, विशेष रूप से सार्वजनिक गतिविधियों में किए गए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यों और कर्तव्यों के सफल निष्पादन को मान्यता देना है, जैसा कि आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है। मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे। गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ व्यापार: प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने दो-दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे मोदी का गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर विशेष आगवानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को स्वीडन पहुंचे, जहां वह व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे।