महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2026 12:15 IST2026-05-18T11:47:06+5:302026-05-18T12:15:14+5:30

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की, जिनका मतदान 18 जून, 2026 को निर्धारित है।

EC Announces Biennial Polls For 16 Maharashtra Legislative Council Seats, Voting On June 18 Counting of votes will take place on June 22 | महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

file photo

Highlightsअनिवार्य मानदंडों की पूर्ति न होने के कारण पहले चुनाव नहीं कराए जा सके।सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आवश्यक शर्तें पूरी हो चुकी हैं।पूरी चुनाव प्रक्रिया 25 जून तक पूरी होने की उम्मीद है।

मुंबईः भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट के लिए चुनाव 18 जून को कराने की सोमवार को घोषणा की। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि एक जून है और उम्मीदवार चार जून तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों का कार्यकाल 2022 और 2025 के बीच अलग-अलग समयावधि में समाप्त हो गया था। मतदाताओं की उपलब्धता से संबंधित अनिवार्य मानदंडों की पूर्ति न होने के कारण पहले चुनाव नहीं कराए जा सके।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देखिए कहां-कहां पड़ेंगे वोट-

सोलापुर

अहमदनगर

ठाणे

जलगांव

सांगली-सह-सतारा

नांदेड़

यवतमाल

पुणे

भंडारा-सह-गोंदिया

रायगढ़-सह-रत्नागिरी-सह-सिंधुदुर्ग

नासिक

वर्धा-सह-चंद्रपुर-सह-गढ़चिरौली

अमरावती

उस्मानाबाद-सह-लातूर-सह-बीड

परभणी-सह-हिंगोली

औरंगाबाद-सह-जालना।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः आधिकारिक अधिसूचना-

चुनाव अधिसूचनाः 25 मई, 2026

नामांकन दाखिलः 1 जून

नामांकन पत्रों की जांचः 2 जून

नामांकन वापसः 4 जून

मतदानः 18 जून, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणनाः 22 जून

चुनाव प्रक्रियाः 25 जून।

चुनाव आयोग ने बताया कि उसके दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय निकाय कार्यरत होने चाहिए और चुनाव कराने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अब आयोग को सूचित किया है कि सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आवश्यक शर्तें पूरी हो चुकी हैं।

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें सोलापुर, अहमदनगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सह-सतारा, नांदेड़, यवतमाल, पुणे, भंडारा-सह-गोंदिया, रायगढ़-सह-रत्नागिरी-सह-सिंधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-सह-चंद्रपुर-सह-गढ़चिरौली, अमरावती, उस्मानाबाद-सह-लातूर-सह-बीड, परभणी-सह-हिंगोली, औरंगाबाद-सह-जालना शामिल हैं।

चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 25 मई, 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी। उम्मीदवार 4 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। सभी 16 सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 22 जून को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 25 जून तक पूरी होने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नागपुर में उपचुनाव की घोषणा इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद की सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। यह सीट नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा खाली किए जाने के कारण रिक्त हुई थी।

Web Title: EC Announces Biennial Polls For 16 Maharashtra Legislative Council Seats, Voting On June 18 Counting of votes will take place on June 22

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे